Home Active फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Share
Share
Khabar365news

रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर एक युवक से 5.11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की पहचान इटकी निवासी मोसद्दिक आलम के रूप में हुई है। इस मामले में उन्होंने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित के अनुसार, 17 अक्टूबर को उनके अंकल के नाम और तस्वीर वाली फेसबुक आईडी से मैसेंजर पर संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने सऊदी अरब से 6.10 लाख रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद वीजा-पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर मदद के नाम पर पैसे मांगे गए।

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े भुगतान, इकामा बनवाने और कफाला का बकाया चुकाने के नाम पर कुल 5.11 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ई-नंबर वीजा के नाम पर पांच लाख रुपये और मांगे गए। इस अतिरिक्त रकम की मांग पर पीड़ित को संदेह हुआ और उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित को आशंका है कि ठगी के लिए उनके रिश्तेदार के नाम और तस्वीर वाली आईडी का दुरुपयोग किया गया। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

खराब मौसम के चलते झारखंड के चार जिलों में स्कूल बंद

Khabar365newsरांची: झारखंड में खराब मौसम को देखते हुए चार जिलों में स्कूल...