Jharkhand

जिले के सभी अंचलो में 08 नवंबर को लगेगा लगान, रसीद, म्यूटेशन, रेंट रसीद से जुड़े मामलों का किया जाएगा निराकरण

Share
Share
Khabar365news

देवघर / संतोष शर्मा

उपायुक्त ने राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

म्यूटेशन से जुड़े मामलों का ससमय करे निराकरण:- उपायुक्त
आधारभूत संरचनाओं से जुड़े कार्यों को ससमय पूर्ण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने राजस्व से संबंधित कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करने के अलावा नामान्तरण, भूअर्जन संबंधित लंबित प्रतिवेदन पारिवारिक सूची तथा जिला नीलाम पत्र संबंधित मामलों को लेकर सभी अंचलो के अंचलाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने रेंट रसीद के अलावा म्यूटेशन में आने वाली समस्या और मामलों के लंबित होने के कारणों एवं रिजेक्शन की बारिकी से समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द सभी लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सभी अंचलो में आगामी 08 नवंबर को लगान, रसीद, म्यूटेशन, रेंट रसीद से जुड़े मामलों के निराकरण को लेकर सभी अंचलो में कैम्प आयोजन करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया है। आगे उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि रोजाना कोर्ट करते हुए सर्टिफिकेट से जुड़े मामलों का ससमय निष्पादन करें। साथ ही भूअर्जन से संबंधित परियोजनाओं से जुड़े कार्यों का ससमय निष्पादन के अलावा हस्तांतरित जमीन का म्यूटेशन संबंधित एजेंसी के सहयोग से जल्द से जल्द पूर्ण करें। आगे उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलो के अंचलाधिकारी को आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने को लेकर जमीन चिन्हित करते उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सभी अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि आधारभूत संरचना से जुड़े हुए विभिन्न मामलों में जल्द से जल्द योग्य भूमि का चयन कर उसकी लिखित सूची जिला में संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि जिला स्तर से उपरोक्त जमीन पर उचित कार्रवाई की जा सके। वही देवीपुर, देवघर, पालोजोरी के अंचलाधिकारियों को कार्य मे लापरवाही बरतने को लेकर शोकॉज किया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे*अपर समहार्ता श्री चन्द्र भूषाद प्रसाद सिंह, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...