Jharkhand

शाहपुर के डिबलबांध में सरना समिति आदिवासी कुटुम्ब जतरा मेला का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news


मेले में प्रदीप प्रसाद व हर्ष अजमेरा ने सांस्कृतिक गीतों पर किया नृत्य


हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड के डिबल बांध शाहपुर में मंगलवार को कुटुम्ब जतरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी प्रदीप प्रसाद व हर्ष अजमेरा शामिल होकर पारंपरिक गीत नृत्य पर जमकर नृत्य किए। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया।बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप प्रसाद व हर्ष अजमेरा द्वारा फीता काट कर मेले का उदघाटन किया गया। इस मौके प्रदीप प्रसाद और हर्ष अजमेरा ने आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया और मांदर बजाकर एवं मांदर के थाप पर नृत्य भी किया। जतरा मेले में लोगों का उत्साह चरम पर देखा गया। लोगों ने इस मेले का खूब लुफ्त उठाया व मेले में झारखंड की संस्कृति तथा झारखंड की व्यजनों का लुफ्त उठाया। मुख्य अतिथि प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि हम सब को अपनी सभ्यता संस्कृति को बचा कर रखना चाहिए। आदिवासी समाज प्रकृति पूजक हैं और . हम सब को मिलजुल कर आपस में बगैर भेदभाव के एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग के यूथ आईकोन जानेमाने समाजसेवी हर्ज अजमेरा, स्थानीय मुखिया शम्भू यादव, पूर्व जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता, अध्यक्ष किशुन कुजुर, सचिव राजकुमार उरांव, कोषाध्यक्ष चेतन उरांव, कटकमसांडी युवा समाज सेवी पप्पू यादव, राजद जिलाध्यक्ष चरका यादव, संजय पंडित, सरयू यादव, रंजीत यादव, नरसिंह प्रजापति, पूनम यादव, कोमल कुमारी समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...