Jharkhand

बी एस एफ मेरु कैंप में 59वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वीर शहीद जवानों को गृह मंत्री अमित शाह ने दिए सलामी

Share
Share
Khabar365news

सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केन्द्र, मेरु में सीमा सुरक्षा बल की 59 वां स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया गया।जो हजारीबाग के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है । बीएसएफ, मेरू के रानी झांसी बाई ग्राउंड में आयोजित रेजिंग डे के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थे। मुख्य अतिथि परेड स्थल पर 10:15 पहुंचे जहां उन्होंने बल के जवानों के परेड की सलामी ली।सीमा सुरक्षा बल के जवान दुर्गम भौगोलिक परिवेश में देश की सीमा रेखा पर तैनात होकर देश की सुरक्षा में डंटे रहता है। चाहे वह उतर भारत के माईनस 35 डीग्री तामपान , 45 डिग्री प्रचंड गर्मी व गुजरात की दलदल सीमा तट की बात हो बीएसएफ अपनी ड्यूटी ईमानदारी व निष्ठपूर्वक करती है। इनकी इस कठिन ड्यूटी के कारण हम सभी देशवाशियों चैन से रह रहे है। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि बीएसएफ जैसे बल हमारे देश के अगली पंक्ति की रहकर सुरक्षा कर रहे है। उक्त बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हज़ारीबाग के मेरु कैम्प में बल के 59 राइजिंग डे पर अपने संबोधन में कहा।साथ ही साथ उन्होंने ने कहा कि जिस देश की सीमा सुरक्षित नही होती है। उस देश का विकास अवरुद्ध हो जाता है और हमे आज गर्व है कि हमारे देश की सेना सीमा की सुरक्षा मुस्तैदी से कर रहे है।आज देश विश्व का पांचवां बड़ा अर्थव्यस्था पहुंच चुका है इसमें सेना की भूमिका सराहनीय है।इस घड़ी में स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी, रामनारायन बाबू व जयप्रकाश नारायण को नमन करते हुए याद किया।देश के प्रहरियों को किया सलाम :-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वारा लागू ‘एक सीमा एक बल’ की नीति को अपनाते हुए बीएसएफ के जवान सीमा पर मुस्तैद रहते हुए अपनी कर्तव्य को बखूबी निभाते हुए दुश्मन के नाकाम इरादों को विफल करते आ रहे है।साथ ही साथ संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी हमारे बल ने अहम भूमिका निभा रहा है। देश की सीमाओं के निष्ठावान एवं साहसी प्रहरियों को सीमा सुरक्षा बल के 59 वीं स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि ने सलाम कहा।परेड में सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न सीमाओं से चयनित सीमा प्रहरियों की टीम बनाई गई थी। परेड में 12 पैदल टीम ने मार्च पास्ट किया। इसमें महिला प्रहरी टुकड़ी, सुसज्जित अधिकारी और सैनिक मुख्य रूप से शामिल थे।इसके।अलावे ऊंट टुकड़ी और ऊंट बैंड, घुड़सवार टुकड़ियां, डॉग स्क्वाड और संचार टुकड़ी शामिल थी, जो बल द्वारा बनाई गई तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित कर रही थी। टीएसयू, सेनवॉस्टो, आईसीटी, एयर विंग और बीआईएएटी की झांकियां प्रदर्शित की गईं।वहीं बंगलादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा योग के आश्चर्यजनक कारनामे प्रस्तुत किया गया।इन बच्चों को बीएसएफ के द्वारा गोद लिया गया गया है। वही स्वान डॉग को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मिशन को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है । इन प्रशिक्षित डॉग के कारनामें का भी प्रदर्शन कराया गया। मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित:-

गृहमंत्री ने बीएसएफ के उन बहादुरों जवान जिन्होंने अपने ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहीद हुए है । उनके माता व उनके पत्नी को वीरता के लिए पुलिस पदक देकर सम्मानित किया। इनमे से जमशेदपुर के रविशंकर दुबे की मां योगमाया देवी, धनबाद से शाहिद इशरेल की मां खैरुन निशा, छतीसगढ़ से टुनेश्वर यादव की पत्नी दीपा यादव, असम से बिपुल बाड़ा की पत्नी दीपा बाड़ा को गलेंट्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक। उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए 16 बटालियन बीएसएफ को प्रतिष्ठित जनरल चौधरी ट्रॉफी प्रदान की गई। महानिदेशक’: वामपंथी उग्रवाद ऑपरेशन के लिए बैनर: 142 बटालियन बीएसएफ को प्रदान किया गया और डीजी’: सर्वश्रेष्ठ फील्ड जी टीम के लिए ट्रॉफी एफजीटी कुपवाड़ा को प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ सीमा प्रबंधन और अश्विनी के लिए महाराणा प्रताप ट्रॉफी प्रदान किया गया।खेल और प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए ट्रॉफी फ्रंटियर बीएसएफ जम्मू को प्रदान की गई। अवार्ड व सम्मान कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि ने बल की वार्षिक ‘बॉर्डरमैन’ पत्रिका का भी विमोचन किया।दस वर्ष में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा का किया है पुख्ता इंतजाम:- सीमा सुरक्षा में बीएसएफ की अहम भूमिका रहती है । हमारी सुरक्षा करने में 1900 से अधिक।जवान शहीद हो गए है। इनकी कर्तव्य निष्ठा को और सुदृढ करने के लिए मोदी सरकार के 10वर्षों में सीमा सुरक्षा का और अधिक पुख्ता इंतजाम किया गया है। इनके कारण ही आज देश के1.30 करोड़ भारतवाशी सुरक्षित है ।देश की सुरक्षा,विकास, लोकतांत्रिक व्यवस्था को।सुदृढ हमारी सरकार ने किया है।इसके साथ साथ सीमावर्ती गावँ में कल्यानपरक कार्य रेल ,सड़क ,दूरसंचार आदि की व्यापक व्यवस्था की गई है। इससे बल को सीमा पर काफी मदद मिल रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...