Jharkhand

पबरा पंचायत में झामुमो पंचायत समिति का गठन–संजय मेहता बने अध्यक्ष, सचिव सकलदीप मेहता

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग) शनिवार को पबरा अवस्थित ब्राह्मण समाज वाटिका के प्रांगण में एक बैठक आयोजित कर झामुमों पंचायत समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवशंकर मेहता व संचालन झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह कटकमसांडी झामुमो मुख्य संयोजक राजा मोहम्मद ने किया। गठित समिति में सर्वसम्मति से संजय मेहता को अध्यक्ष व सकलदीप मेहता को सचिव व रामेश्वर प्रसाद मेहता को कोषाध्यक्ष पद पर चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से कैलाश मेहता, नरेश राणा व ईश्वर मेहता को उपाध्यक्ष पद का पदभार सौंपा गया। वजीर लालाल दास व मुखलाल प्रसाद मेहता को संयुक्त सचिव व मनोज कुमार मेहता को संगठन सचिव बनाया गया। सदस्यों में सरजू राणा, छोटन शर्मा, छोटन प्रसाद मेहता, शिवराम मेहता, अशोक कुमार मेहता, मेघलाल महतो, राजेंद्र राणा, सकलदीप मेहता सहित अन्य को संयोजक मंडली का सदस्य के रूप मे चयन किया गया। झामुमों पंचायत समिति का चयन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सह संयोजक मंडली सदस्य नईम राही व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह मुख्य संयोजक राजा मोहम्मद ने अपनी देखरेख व उपस्थिति चुनाव सम्पन्न कराया। मौके पर मुख्य अतिथि नईम राही व राजा मोहम्मद द्वारा संयुक्त रूप से नवगठित समिति के समिति के नवगठित पदाधिकारियों व सदस्यों को पंचायत क्षेत्र में संगठन विस्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। साथ ही नवचयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को पंचायत क्षेत्र मे झामुमों के सांगठनिक मजबूती मे अहम योगदान देने का दायित्व सौंपा गया। नवगठित समिति के सदस्यों द्वारा भी क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती व विस्तार पर जोर देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराई गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...