Jharkhand

मेंहदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना…

Share
Share
Khabar365news

सिर्फ़ शादी नहीं, आज संवरेगी 25 जोड़ों की जिंदगी

डीपीएस का मैदान बनेगा मंडप, 40 पुरोहित करेंगे मंगलाचरण, हजारों मेहमान होंगे साक्षी

विवाहोत्सव के मौके पर मंगल गीत, शहनाइयों की गूंज संग संपन्न हुई मेंहदी रस्म अदायगी

पूरे परिवार समेत विधायक मनीष जायसवाल भी थिरके

मेंहदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ओ गोरी, आएंगे तेरे सजना…। हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल सिर्फ 25 जोड़ों की सामूहिक शादी नहीं करा रहे, बल्कि विवाह का रस्म उत्सव बन गया है। शादी के पहले गीत, संगीत और नृत्य दौर चला और मेंहदी की रस्म अदायगी भी हुई। अब तो बस विवाह मंडप में सात फेरे लेने और डोली उठने की देर है। शहर के बड़कगांव रोड़ स्थित डीपीएस, शंकरपुर का विशाल व खूबसूरत मैदान नयनाभिराम शादी मंडप में तब्दील हो चुका है। शहनाइयों की गूंज सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। कहीं से यह प्रतीत नहीं हो रहा कि किसी अंजान की शादी है। इस वैवाहिक मंगलाचरण के लिए कोलकाता के यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए ख्यातिप्राप्त राघवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ राघव पंडित जी और उनके 40 पंडितों की टीम मौजूद हैं। हजारों मेहमान इस सामूहिक विवाह के साक्षी होंगे। उनके समक्ष 25 जोड़े अग्नि को साक्षी को मान एक-दूजे का दामन थामेंगे। किसी जनप्रतिनिधि की पहल पर ऐसी अनोखी सामूहिक शादी अपने आप में अविस्मरणीय, अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पल को समेटे दर्शनीय होगी। सामूहिक भोज में झारखंडी पारंपरिक व्यंजन के साथ भारत के कोने-कोने के विभिन्न मेन्यू भी उपलब्ध होंगे। बाराती और शराती दोनों पक्षों के लोग इन लजीज व्यंजनों का स्वाद जमकर उठा पाएंगे। बहरहाल, ऐसे उत्सव भरे माहौल से कौन अछूता रहना चाहेगा और इसकी अनुभूति भी तब हुई, जब हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी खुद को वैवाहिक जश्न के माहौल में रमने से खुद को रोक नहीं पाए। विधायक पूरे परिवार पत्नी निशा जायसवाल, पत्र करण जायसवाल, जुड़वां भाइयों प्रशांत और निशांत समेत बहन-बेटियों की शादी के मौके पर जमकर थिरके ।

जनता के साथ दोहरी खुशी बांटे रहे विधायक

दोहरी खुशी की बात यह है कि सदर विधायक अपने दो जुड़वे छोटे भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल की शादी के 25 वें सालगिरह के मौके पर इस अनूठी पहल की शुरूआत कर रहे हैं। हजारीबाग के डीपीएस स्कूल मैदान में 14 दिसंबर को निर्धन परिवार के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन का विराट और पुनीत आयोजन निश्चित रूप से यादगार बनने जा रहा है। सामूहिक विवाह स्थल पर 25 जोड़ों के लिए 25 बेहद आकर्षक मंडप का निर्माण किया गया है। यहां एक विशाल स्टेज है, जहां बारातियों और शादी के शामिल होने वाले अतिथियों के मनोरंजन की भी भरपूर व्यवस्था की गई है। इसके लिए 30 सदस्यीय कलाकारों का नामचीन और प्रसिद्ध जत्था भी यहां आने वाला है। इस शादी समारोह को एक प्रसिद्ध इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन और संचालित कर रही है।

सामुहिक विवाह पूर्व सदर विधायक ने सपरिवार किया सत्यनारायण कथा का आयोजन

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सामूहिक विवाह समारोह की पूर्व संध्या अपने विशेश्वर दयाल पथ अवस्थित आवासीय परिसर में भगवान श्री सत्यनारायण कथा सह पूजनोत्सव अनुष्ठान का आयोजन किया। जिसमें दोनों भाइयों सहित पूरे परिवार संग पूजन- अर्चन किया और सामुहिक शादी की सफलता की कामना की। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल, उनकी माता विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल, निशांत जायसवाल, भाई की पत्नी ट्विंकल जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, बहन लूना जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, पुत्र बधु अवंतिका जायसवाल, पुत्री रिया जायसवाल, दमाद आकाश सहित समस्त परिवारजन उपस्थित रहें और शादी के सफलता की ईश्वर से कामना की ।

बीएसएफ की ब्रास बैण्ड की धुन पर गुलजार होगा शादी स्थल

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मेरू की ब्रास बैंड की मनोहारी प्रस्तुति शादी समारोह स्थल में होगी। बीएसएफ जवानों की कलाकारी के जादू के बीच समारोह स्थल उनकी लोकप्रिय ब्रास बैंड की धुन पर गुलज़ार होगी और बाराती खूब धूम धड़ाका करेंगे। विधायक मनीष जायसवाल के आग्रह पर बीएसएफ जवानों ने अपने ब्रास बैंड के साथ उपस्थित होने पर सहमति जता दी है ।

आंसू थमना नहीं होगा आसान, जब विधायक करेंगे 25 बहन-बेटियों का कन्यादान

वह पल बड़ा ही भावुक होगा और आंसू थमना आसान नहीं होगा। किसी पिता या भाई के लिए एक बेटी-बहन को विदा करना आसान नहीं होता। यहां तो सदर विधायक सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 बहन-बेटियों का कन्यादान कर उन्हें एक साथ विदा करेंगे।

गरीब बेटियों की होगी शाही शादी : मनीष जायसवाल

कौन कहता है कि गरीब बेटियों की शाही शादी नहीं हो सकती। बस समाज के लोगों का दिल बड़ा होना चाहिए। यह कहना है हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जासवाल का। वह 14 दिसंबर को डीपीसी मैदान में 25 निर्धन जोड़ों का न सिर्फ सामूहिक विवाह करा रहे हैं, बल्कि उनकी गृहस्थी बसाने के लिए रोजगार और साजो-सामान की भी पूरी व्यवस्था की है। विधायक कहते हैं कि यह शादी किसी शाही शादी से कम नहीं होगी। उन्होंने एक छोटी-सी कोशिश की है कि न सिर्फ 25 निर्धन परिवार के बेटियों के हाथ पीले हों, बल्कि उनकी गृहस्थी भी बसे। उन्होंने बेरोजगार वर को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया है, जिसका गवाह पूरा हजारीबाग बनेगा। उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए सभी को आमंत्रित किया है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...