Home Jharkhand आजसू छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, मंत्री आलमगीर आलम ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत…..
JharkhandPolitical

आजसू छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, मंत्री आलमगीर आलम ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत…..

Share
Share

बरहरवा :- सुबे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के प्रैतृक आवास इस्लामपुर में महिला प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष दिल अफरोज के नेतृत्व मे कोटालपोखर के दर्जनों आजसू महिला कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम ने बारी बारी से कांग्रेस का पट्टा गलें मे पहनाकर सभी का स्वागत किया। मंत्री ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली सभी महिलाओं से कहा कि हम सुख दुख में आपके साथ रहेंगे तहे दिल से आपका स्वागत करते हैं इधर कांग्रेस के पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वालों में चंदा देवी, प्रीती देवी, का मेला हेंम्ब्रम, दुलारी मरांडी, सरिता किस्कू, सूरूज टुडू, सोना हेम्ब्रम, मैनो मरांडी, चांद मुनि मुर्मू, संझली टुडू, मरियम हेम्ब्रम, अनीता देवी ने कांग्रेस का दामन थामा। इसको लेकर भारती देवी ने कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के कार्य शैली से बहुत हीं ज्यादा प्रभावित हुए हैं और उनकी चौमुखी विकास को देखते हुए उन्होंने आजसू छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का निर्णय लिया है। वहीं कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कांग्रेस पार्टी कि सदस्यता लेने वाले सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए तहे दिल से स्वागत किया है। उक्त मौके पर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, जिला उपाध्यक्ष नाबीद अंजुम,मिखिया सरीफिना हेम्ब्रम,नसीम अख्तर, रबीउल इस्लाम एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित थे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...