CrimeJharkhandPolticalRanchi

CM के खिलाफ ED कोई एक्शन लेती है तो आदिवासी संगठन पूरे झारखंड में विद्रोह का बिगुल फूंकेगा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की सहमति के बाद 20 जनवरी 2024 को ईडी की टीम सीएम आवास पर बयान दर्ज करने के लिए जाने वाली है। लेकिन इससे पहले नेताओं राजधानी का राजनीतिक पारा हाई हो गया है। कई आदिवासी संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि अगर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी कोई एक्शन लेती है तो विद्रोह का बिगुल फूंक दिया जाएगा। शुक्रवार को दिन के 11 बजे कई आदिवासी संगठन मोरहाबादी से पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को ही केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि केंद्र के इशारे पर ईडी एक आदिवासी सीएम को परेशान कर रही है। ईडी सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्यों में कार्रवाई कर रही है। केंद्र व ईडी का मकसद हेमंत सरकार को अस्थिर करने की है। इससे झारखंड के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समन की आड़ में मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों से आदिवासी व अन्य लोग जैसे गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग व अन्य जगह से आएंगे। सभी मोरहाबादी में जुटेंगे, फिर यहां से ढोल नगाड़ा बजाकर राजभवन पैदल मार्च करेंगे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ 19 जनवरी को राजभवन के सामने कई आदिवासी संगठनों के बैनर तले पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...