CrimeJharkhand

3712 उर्दू शिक्षकों का पद मरणशील करने की घोषणा बड़ी साजिश: हाजी मो. अफसर कुरैशी

Share
Share
Khabar365news

उर्दू शिक्षकों के रिक्त 3712 पदों पर नियमावली 2012 के अनुसार बहाली शुरू करने का अनुरोध

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगाः अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर हाजी मोहम्मद अफसर कुरैशी ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रमोशन नियमावली 2024 के ड्राफ्ट से उर्दू शिक्षक के पदों को मरणशील करने का प्रवाधान लगाया गया है, जो द्वितीय राजभाषा उर्दू को समाप्त कर देने की एक बड़ी साजिश का परिचायक है। जिसे अविलंब हटाया जाए। उन्होंने कहा है कि प्रारम्भिक विद्यालय उर्दू शिक्षकों के रिक्त 3712 पदों पर नियमावली 2012 के अनुसार बहाली शुरू करें। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2024 का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। उक्त नियमावली के परिभाषाओं में उल्लेख है कि इंटरमीडिएट प्रशिक्षित एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक एवं उर्दू सहायक शिक्षक के पद को मरणशील संवर्ग कर दिया जाएगा और इस पद पर अब कोई भी नई नियुक्ति नहीं की जाएगी। यह नियमावली लागू होती है तो वर्ष 1999 में बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के लिए सृजित किए गए 4,401 उर्दू शिक्षक के पद वर्तमान में रिक्त 3712 उर्दू शिक्षक पद को सरेंडर कर दिया जाएगा, जो कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। यह उर्दू भाषी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ज्यादती होगी। हाजी मोहम्मद अफसर कुरैशी ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव से आग्रह करते हुए कहा है कि राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2024 के ड्राफ्ट से उर्दू शिक्षक के पद को मरणशील संवर्ग करने का प्रावधान यथाशीघ्र हटाया जाए। 4,401 उर्दू प्रारंभिक शिक्षक के खाली पड़े 3712 उर्दू शिक्षकों के पदों को क्लास 1 से 5 और क्लास 6 से 8 में बांटकर प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के अनुसार बहाली शुरू की जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...