Home Jharkhand राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खलारी कोयलांचल में निकाली गयीं भव्य शोभा यात्रा
JharkhandRanchi

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खलारी कोयलांचल में निकाली गयीं भव्य शोभा यात्रा

Share
Share

डकरा : अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खलारी कोयलांचल भगतिमय में सराबोर हुआ । पूरे दिन कोयलांचल के मंदिरों में विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सुबह से ही खलारी,डकरा,राय, चुरी, सुभाषनगर, मोहननगर आदि हनुमान मंदिर राम, जानकी मंदिर सहित अन्य देवालय और शिवालयों में श्रद्धालुओं के भीड़ देखी जा रही है, और पूरे दिन पूजा अर्चना लगातार जारी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोयलांचल में कई संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया।

जिसमें डकरा बाजार मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें काफी संख्या में पुरूष,महिला,बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। वही डीजे की धुन पर युवा नाचते गाते हाथों में राम ध्वजा पताका लिए हुए आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस भी साथ में चल रही थी।वही पूरे दिन कोयलांचल में प्रसाद के रूप में खीर और खिचड़ी का वितरण किया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...