Home Jharkhand झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना
Jharkhand

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

Share
Share

समाहरणालय के समीप झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना….

साहिबगंज :- साहिबगंज जिला मुख्यालय के समाहरणालय के समीप झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत
संघ के बैनर तले 9 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के चौकीदारों ने एक दिवसीय धरना जयप्रकाश रजक की अध्यक्षता में दिया गया।वही इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित रहे।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में इन दिनों चौकीदारों की नियुक्ति को लेकर विज्ञापन निकाला गया है।उस पर सरकार रोक लगाए।वहीं पूर्व में पहले से विभिन्न क्षेत्रों में कई चौकीदार सेवा में मुक्त कर दिए गए हैं और अब तक उनके आश्रितों को नियुक्ति नहीं की गई है जिसको लेकर सभी विरोध करते हुए नजर आए।वहीं उन्होंने कहा कि 9 सूत्री मांगों के पूरे नहीं होने पर वे सभी 23 जनवरी को रांची के राजभवन के पास चौकीदार संघ के द्वारा घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने की रणनीति बनाई गई है।धरना में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष चौकीदार मौजूद थे।

बाईट:-कृष्ण दयाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...