BreakingJharkhandPolticalRanchi

ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से करीब सात घंटे ईडी की टीम ने पूछताछ की. इसके बाद ईडी ने बुधवार की देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दोपहर के 1.18 बजे ईडी की टीम कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची थी.
दस वाहनों से सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के साथ ईडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचे थे. हालांकि ईडी के अधिकारियों की तीन गाड़ियां अंदर गयी थी. बाकी गाड़ियों में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान थे, जिन्हें बाहर ही रोक दिया गया था. पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी की टीम हाई टेक्नोलॉजी गैजेट्स से लैस होकर सीएम हाउस पहुंची थी. ईडी की टीम की तरफ से आये लोग वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे. सीएम आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी थी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार समेत अन्य के खिलाफ बुधवार ( 31जनवरी) को एसटी एससी थाना में मामला दर्ज कराया है. एसटी-एससी थाना कांड संख्या 06/24 दर्ज किया गया है. दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि जब मैं रांची आया तो मैंने 30 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के साथ-साथ प्रिंट मीडिया में भी सर्च करने वाले इन अधिकारियों की करतूत देखी. मुझे और मेरे पूरे समुदाय को परेशान करने और बदनाम करने के लिए झारखंड भवन, नई दिल्ली और 5/01, शांति निकेतन, नई दिल्ली में ऑपरेशन किया गया. मीडिया में स्थानीय कवरेज, जैसा कि नीचे बताया गया है, अनुसूचित जनजाति के सदस्य के रूप में मेरे खिलाफ बनाई गई है. 27 और 28 जनवरी 2024 को, मैंने नई दिल्ली का दौरा किया और शांति निकेतन जिसे झारखंड राज्य द्वारा आवास एवं कार्यालय उपयोग हेतु पट्टे पर लिया गया है, वहां रुका. 29 जनवरी 2024 को, मुझे पता चला कि ईडी के अधिकारियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उस परिसर में कथित तलाशी ली थी. यह कथित तलाशी मुझे बिना किसी सूचना के ली गई थी

सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के बाद ईडी ने सीएम को गिरफ्तार कर लिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...