JharkhandRanchi

समारोह आयोजित कर बीडीओ को दी गई विदाई किया गया स्वागत

Share
Share
Khabar365news

डकरा : स्थानांतरण के बाद खलारी बीडीओ लेखराज नाग को प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से शुक्रवार को विदाई दी गई। साथ ही नवपदस्थापित बीडीओ संतोष कुमार का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर खलारी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर स्थानांतरित बीडीओ को बुके, गुलदस्ता, शॉल ओढ़ा कर सम्मानित कर उपहार प्रदान किया गया। दूसरी तरफ नए बीडीओ का स्वागत बुके व गुलदस्ता देकर किया गया। मौके पर अधिकारियों ने बीडीओ लेखराज नाग के साथ किए गए कार्य व अनुभवों पर चर्चा करते हुए उन्हें परिश्रमी एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयत्नशील व कर्मठ बताया।

उपस्थित लोगों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं निवर्तमान बीडीओ ने खलारी प्रखंड में अपने कार्यकाल के दौरान अनुभव और यादों का साझा किया। कहा कि यहां के लोगों से जो प्यार मिला वह जीवन भर दिल में याद बन कर रहेगा। नवपदस्थापित बीडीओ ने कहा कि पंचायत की सभी योजनाओं का लाभ गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचे इसका भरसक प्रयास किया जाएगा।

जहां तक संभव होगा सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करूंगा।प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बीडीओ लेखराज नाग अच्छे प्रशासक रहे हैं। जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम करते रहे हैं। इन्हें हमेशा चिता रहती थी कि खलारी प्रखंड कैसे आगे बढ़ता रहे। उन्होंने नव पदस्थापित बीडीओ से उम्मीद जताई कि वे अपने कार्य का निर्वहन जिम्मेवारीपूर्वक करते हुए विकास के क्षेत्र में प्रखंड को अव्वल बनाएंगी।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मुन्नू शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन विनय गुप्ता ने किया। मौके पर सीओ शिशुपाल आर्य, जिला परिषद सरस्वती देवी,प्रमुख सोनी तिग्गा,जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सभी पंचायत के मुखिया, पंसस प्रखण्ड के कर्मचारियों सहित अन्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...