Jharkhand

बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं विभाग का चला एक और डंडा

Share
Share
Khabar365news

02.02.2024 दिन शुक्रवार को रात्रि के 10.15 बजे गुप्त सूचना के आधार पर उप महाप्रबंधक (तकनीकी), विद्युत आपूर्ति अंचल हजारीबाग के निर्देशानुसार विद्युत उर्जा के अवैध उपयोग के रोक-याम एंव औचक निरीक्षण हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में श्री अशोक कुमार उपाध्याय, (उप महाप्रबंधक, तकनीकी), श्री अंगेश कुमार, (वरीय प्रबंधक, तकनीकी), श्री अमित भगत, (वरीय प्रबंधक) श्री शेखर सुमन (वरीय प्रबंधक) श्री अरविन्द कुमार, (प्रबंधक, तकनीकी) श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, (प्रबंधक, तकनीकी) श्री कृष्णदेव प्रजापति, (प्रबंधक, तकनीकी) श्री अवतेश कुमार, (कनीय प्रबंधक, तकनीकी), श्री अमित शर्मा (कनीय अभियंता एवं प्रबंधक तकनीकी) एंव अन्ध विभागीय पदाधिकारीगण, कर्मचारी तथा पुलिस बल शामिल थे। छापामारी अरविन्द कुमार, पिता स्व० बुधनाथ प्रसाद, पता- ग्राम- डुमरौन, थाना- ईचाक, हजारीबाग के टाटी झरिया के ग्राम-हटवे में स्थापित एक क्रशर के परिसर में हुई। छापामारी के दौरान पाया गया कि उक्त क्रेशर में Transformer से Direct केबल के द्वारा अवैध रूप से विद्युत उर्जा का उपभोग कर चोरी से क्रेशर चलाते हुये पाये गये। उक्त विद्युत उर्जा की चोरी से विभाग को लगभग रु 269040/- की क्षति हुई।

कनीय अभियंता अमित शर्मा द्वारा टाटी झरिया थाने में आवेदन देकर अभियुक्तों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
जब्त प्रदर्श विद्युत कार्यालय में सुरक्षित जमा है। माननीय न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत किया जायेगा। यह जानकारी ग्रामीण सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंटरनेट पर अब संथाली, नागपुरी और बांग्ला में मिलेगी जानकारी

Khabar365newsबीआईटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में पिछले वर्ष से स्थानीय भाषाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खाली कराया जाएगा यमुना बाजार घाट

Khabar365newsजून माह में कभी भी कश्मीरी गेट स्थित यमुना बाजार घाट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहिमाचल

हादसा या लापरवाही तीखे मोड़ पर दिखे टायरों के निशान

Khabar365newsचंबा से पांगी को जोड़ने वाले सच्चे जोत मार्ग पर शनिवार (30...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RCB vs GT Final Match के बाद बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की बस में लगी भयंकर आग

Khabar365newsइंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की...