Jharkhand

*भुरकुंडा स्थित पुराने लोकल सेल कोल डिपो व्यवस्था का पीओ मनोज पाठक ने लिया जायजा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित आज सीसीएल बरका-सयाल एरिया के भुरकुंडा परियोजना में लोकल सेल जल्द शुरू होगा। इसे लेकर प्रबंधन ने अब काम तेज कर दी है। इस क्रम में आज मंगलवार को भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने बांसगढ़ा माइंस ‘बी’ के निकट पुराने लोकल सेल कोल डिपो का निरीक्षण किया।इस दौरान कोयले के स्टॉक से चोरी की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने और बाउंड्री वाल को लेकर अधिकारियों ने विचार विमर्श किया गया। साथ ही लोकल से स्थल के निकट संचालित झोपड़ीनुमा होटल को हटाने का भी निर्देश दिया गया।बताया जाता है कि बलकुदरा खुली खदान (माइन-ए) में कोयले का उत्पादन जल्द शुरू हो जाएगा। आगामी पांच वर्षों में कुल 18 लाख मिट्रिक टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है। जिसमें से 20℅ मिट्रिक टन कोयला लोकल सेल के माध्यम से बेचा जाएगा।इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल निरीक्षण किया जा रहा है। सभी जरूरी व्यवस्था किए जाने के बाद ही लोकल सेल शुरू कराया जा सकेगा।मौके पर भुरकुंडा माइन ‘ए’ प्रबंधक आर.के. वर्णवाल, माइन ‘बी’ प्रबंधक रवि रंजन कुमार, भुरकुंडा डिस्पैच ऑफिसर अविनाश चंद्र, बलकुदरा खान प्रबंधक बबलू कुमार, भुरकुंडा प्रोजेक्ट इंजीनियर अंकुर विश्वनाथ सहित सुरक्षाकर्मी ओंकार नाथ, उदित प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...