Home Uncategorized सुदूरवर्ती पंचायत डाढा के जरूरतमंद लाभुक तक पहुंचा अबुआ आवास योजना का लाभ
Uncategorized

सुदूरवर्ती पंचायत डाढा के जरूरतमंद लाभुक तक पहुंचा अबुआ आवास योजना का लाभ

Share
Share

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल क्षेत्र के हजारीबाग रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के कुल प्रथम चरण में 28 हजार से अधिक लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा किया गया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आगामी 2027 तक झारखंड में एक भी जरूरतमंद और कच्चे मकान में रहने वाले लोग पक्के मकान से वंचित नहीं रहेंगे । हर एक लोगों को चिन्हित कर अबुआ आवास योजना के तहत इन्हें एक पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। बता दे की इसी कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत आदर्श पंचायत डाढा से भी 22 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्राप्त हुई । इसके साथ ही उनके खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त ₹30000 डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुक काफी खुश नजर आए। योजना को लेकर डाढा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी व मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार मेहता ने बताया कि वर्तमान सरकार के द्वारा कच्चे मकान में निवास करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी पहल है । इसके साथ ही हमारा प्रयास रहेगा की पंचायत में कोई भी व्यक्ति जो कच्चे मकान में निवास कर रहा हो इसके साथ ही जिनके पास पक्का मकान नहीं है । उन्हें जल्द से जल्द इस योजना से जोड़कर उन्हें पक्का मकान दिलवाया जाएगा । साथ ही उन्होंने इस योजना के तहत पंचायत में 22 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्राप्त होने से झारखंड सरकार की भूरि भूरि प्रशंसा भी की है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...