Jharkhand

भारतीय शिक्षा परंपरा के आधारभूत गुरुकुल की स्थापना के लिए भूमि पूजन की गई

Share
Share
Khabar365news

बृहस्पतिवार को लुपुंग ग्राम मे स्थित सढवा मठ महादेव तीर्थ स्थल के परिसर मे सेवाने नदी के तट पर भारतीय शिक्षा परंपरा के आधारभूत गुरुकुल की स्थापना हेतु भूमि पूजन की गई मुख्य अतिथि दिल्ली संस्कृत व हिंदी अकादमी के सचिव डॉक्टर जीतराम भट्ट मंगलवार को हवाई मार्ग से रांची पहुंचे उसके बाद सढवा मठ महादेव मंदिर परिषद में पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर नव झारखंड फाउंडेशन केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा एवं केंद्रीय महासचिव राजेश झा डॉ भट्ट स्वागत किया किया। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ भट्ट ने कहा नव झारखंड फाउंडेशन ने कई जगह पर गुरुकुल खोलने का संकल्प लिया है उसी के तहत सढ़वा मठ महादेव मंदिर में आज गुरुकुल का आगाज हेतु भूमि पूजन किया गया ।देश में नई शिक्षा नीति के तर्ज पर मातृभाषा को जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य बच्चों की मातृभाषा से जोड़े रखता है। भारत में कई भाषाओं पर संकट खड़ा है शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो गया है इससे नई शिक्षा नीति में मातृभाषा की अवधारणा तैयार की गई है इस मातृभाषा का आधार गुरुकुल बन सकता है भारतीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड बना है उसमें भारतीय शिक्षा पद्धति को मान्यता प्रदान करना है ।आजाद भारत में भारतीय शिक्षा पद्धति मूल शिक्षा नीति में नहीं पाई इस कारण भारत में अंग्रेज और अंग्रेजियत हावी रहे जब बच्चा मातृभाषा को सीखेगा तो उसका विकास होगा और अपनी माटी से जुड़ा रहेगा स्थापना से जुड़े श्री प्रदीप मिश्रा, बालेश्वर प्रसाद मेहता,अशोक कुमार राणा, रवि कुमार मेहता,दीपक कुमार मेहता, रामनरेश भारती, बिनोद जैन, विजय कुमार वर्मा, मुरारी खंडेवाला,सच्चिदानंद मेहता, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...