Jharkhand

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अधिग्रहित किए जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के मोटर गाड़ियों को लेकर हुई प्रेस वार्ता

Share
Share
Khabar365news

इस बार चुनाव को पर्व की तरह मानना है , सभी लोग बढ़ चढ़ के लें भाग – बैद्यनाथ कामती

वाहन मालिकों को इस बार किया जाएगा एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन भुगतान

आज जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने जिला परिवहन कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए अधिग्रहित किए जाने वाले विभिन्न श्रेणियां के मोटर गाड़ियों के लिए अलग अलग दर से राशियों का समुचित विवरण को साझा किया ।वहीं कहा कि इस बार चुनाव में पेमेंट को लेकर अलग से व्यवस्था की गई है पेमेंट ऑनलाइन मोड के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर वाहन मालिकों के खाते में कर दिया जायेगा । रेट चार्ट जारी कर अलग अलग वाहनों के लिए अलग अलग दर निर्धारित किए गए हैं ।इस बार वाहन मालिकों को अनावश्यक तंग नहीं किया जायेगा । जरूरत के अनुसार गाड़ियों का उपयोग आवश्यकता अनुसार समय समय पर किया जायेगा ।वहीं उन्होंने वाहन मालिकों से यह भी अपील की कि पहले ही जिला परिवहन कार्यालय में आकर अपने वाहन का चुनाव हेतु निबंधन करवा लें, ताकि अपने ही जिले में आपके गाड़ियों का इस्तेमाल हो । बड़ी बसें , मिनी बस, जीप, टाटा सूमो, विक्टा , स्कॉर्पियो, कमांडर, स्विफ्ट इत्यादि अन्य कई तरह के वाहनों को जरूरत के अनुसार मंगवा कर उपयोग में लाई जाएंगी । इस दौरान बसों का परिचालन होती रहेंगी , बस मालिक व परिवहन कार्यालय के आपसी सामंजस्य से तालमेल बैठा कर उपयोग में लाई जाएंगी ताकि आवागमन ठप न हो और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े । हर एक चीजों को ध्यान में रखते हुए चुनाव को एक पर्व के तरह मानाना है ।बस के लिए 3530 रुपए प्रति दिन एवं टाटा सूमो कमांडर, बोलेरो, स्कॉर्पियो के लिए 1470 रुपए प्रति दिन के दर से प्रस्तावित की गई है ।इसके लिए उन्होंने वाहन मालिकों से कहा कि जो भी अपने गाड़ियों को चुनाव के पर्व में देना चाहते हैं वे जिला परिवहन कार्यालय में आकर अपना और अपने वाहन का विवरण जमा कर सकते हैं अथवा संपर्क सूत्र 7004875695 में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...