CrimeJharkhandRanchi

आरपीएफ ने शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) होली पर्व के मद्देनजर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चौकसी बरत रही है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक व्यक्ति को हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बैग के साथ संदेहास्पद अवस्था में बैठा देखा ।
जांच करने पर बैग से 16 विभिन्न कंपनियों के शराब की बोतल मिली। इसके बाद आरोपित राजभवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह शराब बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेचता है। बरामद शराब का बाजार मूल्य 16 हजार 800 रुपए बताया जा रहा है। आरपीएफ से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने यह कार्रवाई की है। आरपीएफ हटिया के सहायक उप निरीक्षक रवि शेखर ने शराब को जब्त कर लिया। टीम का नेतृत्व हटिया के उपनिरीक्षक दीपक कुमार कर रहे थे। आरोपित और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

MGM की लिफ्ट में फंसे लोग, आधे घंटे तक अफरा-तफरी

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की लिफ्ट में लोगों के फंसने से करीब आधे...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

किश्त के पैसे लेने गए युवक पर हमला, हालत नाजुक

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में किश्त के पैसे लेने गए एक युवक पर हमलावरों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC-JSSC केस की एक अदालत में सुनवाई,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामलों को लेकर...

BreakingJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

रेल मंत्री से मिले वीडी राम, पलामू-गढ़वा की रेल सुविधाओं पर चर्चा

Khabar365newsनई दिल्ली। पलामू-गढ़वा क्षेत्र के सांसद वीडी राम ने रेल मंत्री से...