Jharkhand

इस रविवार को भी उपभोक्ता जमा कर सकते हैं बिजली बिल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का मिशन कार्यालय रविवार को खुला रहेगा। यहां शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र एवं कटकमसांडी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का राजस्व संग्रहण का कार्य किया जाएगा। शहर में बिजली बिल जमा करने के लिए मिशन कार्यालय, कार्यपालक अभियंता कार्यालय, सदर विधायक कार्यालय और अन्य जगहों पर एटीपी मशीन खुली रहेगी। साथ ही शहरी क्षेत्र विधुत कार्यालय सामान्य दिनों की भांति खुला रहेगा। लेखापाल सहित सभी अगला कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहेंगे। यहां उपभोक्ता अपना शेष बकाया बिजली बिल जमा कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता हजारीबाग शहरी आरपी सिंह ने दी। साथ ही यही बात ग्रामीण क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने भी अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से कही।

कटकमसांडी विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता कृष्ण देव प्रजापति ने कहा कि कटकमसांडी, इचाक,कटकमदाग क्षेत्र के उपभोक्ता रविवार को मिशन कार्यालय स्थित कार्यालय में जाकर अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में बिजली बिल जमा करने का अंतिम तिथि है। इसके बाद एक अप्रैल से दो हजार से अधिक बकाया रखने वाले बकायेदारों के खिलाफ बिजली कनेक्शन काटने का अभियान फिर से शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि इस तरह का अभियान हमारे सभी सहायक विद्युत अभियंताओं द्वारा लगातार चलाया जा रहा है और इसमें काफी हद तक सुधार देखा जा रहा है लोगों में अब जागरूकता आई है पहले के मुताबिक, इन अभियंताओं का कहना है कि हम जब तक बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से सुधार नहीं देते हमारी लगातार प्रयास जारी रहेगी। जो नहीं समझते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई भी किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...