Jharkhand

पूर्व मुखिया सह समाज सेवी मोहम्मद मोहिउद्दीन द्वारा सराहनीय कार्य

Share
Share
Khabar365news

जिला अंधापन नियंत्रण समिति हजारीबाग के सौजन्य से दृष्टि आई हॉस्पिटल चौपारण के द्वारा मंडई कला के आयुष्मान हॉस्पिटल में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। मंडई कला के पूर्व मुखिया मोहम्मद मोहिउद्दीन की अगुवाई में हुए इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 260 रोगियों ने अपनी-अपनी आंखों का जांच कराया। इस शिविर में करीब 20 रोगियों ने निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने को लेकर अपना निबंधन भी कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेत्र जांच शिविर को लेकर वार्ड संख्या एक के लोगों के द्वारा लगातार सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मोहिउद्दीन से अनुरोध किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में वार्ड संख्या एक के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हॉस्पिटल से डॉक्टर अंकित सिंह, गौरव सिंह तोमर, मैनेजर शाहरुख खान, चंदन सिंह, इरफान खान, ट्विंकल कुमारी और विशाखा कुमारी ने अपना अहम योगदान दिया। इस शिविर में कई लोगों को दवा का निःशुल्क वितरण भी किया गया। बातचीत के क्रम में मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि इस प्रकार की स्वास्थ्य जांच शिविर उनके द्वारा भविष्य में भी लगाई जाती रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन...