Jharkhand

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में प्रशासनिक अमला रामनवमी के जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक अमला रामनवमी पर्व के मद्देनजर रामनवमी जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ हजारीबाग के तमाम जुलूस मार्गों का मुआयना किया।


इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों के डालियों,अव्यवस्थित बिजली के तारों आदि को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया साथ ही जुलूस मार्गों पर बैरिकेटिंग का आकलन करते हुए रुट लाइन के सड़क किनारे रखे ईट,बालू व पत्थर को हटाने का निर्देश दिया।


रुट का निरीक्षण पुलिस कंट्रोल रूम, इंद्रपुरी चौक, सदर अस्पताल, पैगोडा चौक, झंडा चौक,महावीर स्थान, ग्वाल टोली चौक, जामा मस्जिद रोड, बुच्चर टोली चौक तथा पेलावल चौक तक किया गया।जुलूस मार्ग इंस्पेक्शन से पूर्व उपायुक्त ने पुलिस कंट्रोल रूम का भी निरिक्षण किया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, एसडीपीओ शिवाशिष कुमार, एसडीओ सदर शैलेश कुमार, सदर सीओ मयंक भूषण कुमार, एनडीसी प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार और अनिल पांडे व अन्य मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...