CrimeJharkhand

अंतर जिला अंतर्राज्य चोर 18 एंड्राइड मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला थानान्तर्गत गैरेज चौक स्थित डे इलक्ट्रोनिक्स दुकान में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ताला तोड़कर मोबाईल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। इस आशय की सूचना थाना में डे इलक्ट्रोनिक्स के संचालक निरंजन डे के द्वारा देने पर सरायकेला थाना काण्ड सं0-30/24, धारा-461/379 भा०द०वि० के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला खरसावों के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, संतोष मिश्रा सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान एवं छापामारी के कम में पूर्व में ही नाजिर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्त एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु सूचना संग्रह एवं छापामारी कर दो अपराधकर्मी शाहवाज जावेद एवं . साहेब खान के निशानदेही पर कुल 18 अठारह एंडोराइड मोबाइल एक पीस आई फोन एंडोराइड मोबाइल बरामद कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इस काण्ड में संलिप्त अन्य शेष बचे अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहवाज जावेद, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० सलीम जावेद, पता लाईन मोहल्ला, महुआ चौक, नियर रसिदिया मस्जिद, पो०थाना सदर चतरा साहेब खान, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-सदरे आलम खान, पता-पोखराहा, पो० थाना कोठी, जिला गया बिहार गिफ्तार अपराधी की छानबीन में पता चला की अभियुक्त साहेब खान को पूर्व में कोठी थाना गया बिहार से मोटरसाईकिल एवं मोटर चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस जवान
. पु०नि० शम्भु प्रसाद गुप्ता, सरायकेला अंचल। पु०अ०नि० हिरालाल कुमार, थाना प्रभारी, सरायकेला पु०अ०नि० विपुल ओझा, गम्हरिया थाना पु०अ०नि० सतीश वर्णवाल, सरायकेला थाना। तकनीकी शाखा सशस्त्र बल, सरायकेला थाना।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...