JharkhandRanchi

वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Share
Share
Khabar365news

डकरा : वनवासी कल्याण केंद्र,राँची महानगर समिति के द्वारा खलारी प्रखंड के मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज हेसालोंग में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भगवान श्री राम, भारत माता एवं बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पण कर आरती किया गया. महानगर समिति के अध्यक्ष सज्जन सर्राफ ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य वनवासी भाइयों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध और समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है, जिससे स्वस्थ्य भारत का निर्माण हो सके.वही समिति के उपाध्यक्ष किशोरी लाल चौधरी ने बताया कि समिति पिछले 27 वर्षों से लगातार प्रत्येक महीने चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रही है.महामंत्री निरंजन सर्राफ ने बताया कि समिति का यह 288 वां चिकित्सा शिविर है जिसमें आर्थिक सहयोग स्वo बृज मोहन पोद्दार की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र विमल कुमार विनोद कुमार पोद्दार एवं परिवार से प्राप्त हुआ. शिविर में डॉ0अरुण कुमार सिंह,डॉ0 विनोद कुमार,डॉ0 सुनील कुमार महतो,डॉ0उषा पांडे, डॉक्टर श्वेता चौधरी के सहयोग से लगभग 300 मरीजों को अपनी सेवाएं दिया गया.उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिविर के आयोजन हेतु सुदूरवर्ती क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाती है जहाँ सरकारी सुविधा नगण्य है.

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार, कॉलेज के उपाध्यक्ष संजय कुमार सचिव आंनद कुमार,कॉलेज के कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार,संतोष कुमार सहित अन्य का मुख्य योगदान था. वही शिविर में 100 जरूरतमंदो के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया. मौके पर सज्जन सर्राफ , किशोरी लाल चौधरी, ओम प्रकाश अग्रवाल, निरंजन सर्राफ, निर्मल बुधिया, पुरुषोत्तम लोहिया, बेनी प्रसाद परशुरामपूरिया , इन्द्र कुमार जुलका  , राम चन्द्र शर्मा, आशा राम राठी  , विमल कुमार पोद्दार  , विनोद कुमार पोद्दार  , संजय अग्रवाल  , शंकर लाल धानुका  , विष्णु देव सिंह, संतोष गुप्ता  , चौधरी  , सुमन मिश्रा  , विजय केशरी  , तुलसी महतो, प्रदीप अग्रवाल  ,  *फार्माशिष्ट* ओम प्रकाश अग्रवाल  , ओम प्रकाश बजाज, पूनम गुप्ता , संगीता पचीसिया, मंतोष प्रसाद आदि का सहयोग मिला..

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...