Jharkhand

शहर की सड़कों से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 19 जून से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा निर्णय लिया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा निर्णय लिया है। सदर एसडीओ शैलेश कुमार ने नगर निगम, जिला परिवहन कार्यालय, एमवीआई, ट्रैफिक इंचार्ज के साथ बैठक की। बैठक में शहर की सड़कों को ट्रैफिक मुक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सदर एसडीओ ने बैठक में शामिल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने से पहले शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाए। दुकानदारों और अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को जानकारी दी जायेगी की अतिक्रमण से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अतिक्रमणकारियों को माइकिंग किया जाए। नगर निगम इसके लिए लगातार अभियान चलाए। टोटो के लिए निर्धारित होगा रूट सदर एसडीओ ने कहा कि शहर में टोटो इलेक्ट्रॉनिक वाहन के लिए कोई रूट निर्धारित नहीं है। वाहन चालक मनचाहे तरीके से टोटो जहां-तहां खड़ा कर देते है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। विभिन्न मार्गों पर चलने वाहनों का सर्वे करने का निर्देश डीटीओ और एमवीआई को दिया गया है। तीन दिनों के अंदर एमवीआई और डीटीओ सर्वे रिपोर्ट एसडीओ को सौंपेगे। इसके आधार पर नगर निगम टोटो वाहनों के लिए पार्किंग और रूट का निर्धारण करेगा। सदर एसडीओ ने बताया कि निर्धारित पार्किंग के लिए वाहनों के लिए शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बिना रूट के चलने वाले टोटो वाहनों और टेंपू पर कार्रवाई की जाएगी। 19 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान सदर एसडीओ ने बताया कि 19 जून से शहर के विभिन्न मार्गों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। नगर निगम दुकान के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों, गुमटी और ठेलों, घर के सामने सीढ़ी हटाने का काम करेगी। इस दौरान हठी अतिक्रमणकारियों से नगर निगम अतिक्रमण हटाने का खर्च भी वसूलेगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी नगर निगम को दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। दुकान और वाहन मालिकों से वसूला जायेगा जुर्मानासदर एसडीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद जिन दुकानों के सामने मोटरसाइकिल और अन्य वाहन खड़े मिलेंगे उन दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा वाहन मालिक से भी मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...