Jharkhand

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news

सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने पर हुई चर्चा

सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कराने के साथ ही आये दिनों में हो रहे सड़क दुर्घटना के रोकथाम व बचाव हेतु कई आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, जिसमें जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट, वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स एवं सड़कों के कर्व (टेढ़ी सड़क) स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, जिले के सभी मीडिल व हाई स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट एवं स्टंट करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने के अलावा जिले के सभी थानों में पुलिस कर्मियों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने एवं कॉलेज व स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों को कार्यशाला के माध्यम से जागरूक करने, हिट एण्ड रन से जुड़े लंबित मामलों का ससमय निराकरण करने, गुड समारिटन का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने आदि को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान अपर समाहर्ता ने सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा के दौरान ब्लैक स्पॉट को चिन्ह्ति करते हुए उन स्थानों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य करने का निदेश दिया, ताकि ब्लैक स्पॉट वाली जगह हादसों में कमी लाई जा सके। एनएचएआई से संबंधित पथों पर ब्लैक स्पॉट एवं वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स आदि पर विभिन्न आवश्यक सामग्रियों यथा- स्पीड ब्रेकर, कन्वैक्स मिरर तथा सोलर ब्लिंकर आदि को इंस्टॉल करा दिए जाने की जानकारी परियोजना निदेशक एनएचएआई के द्वारा दी गई। शहरी क्षेत्र के अलावा स्कूल, कॉलेज के आसपास छोटे व बड़े वाहनों द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इन्होंने नो हेलमेट नो पेट्रोल का बैनर हर पेट्रोल पंप में लगाने को कहा।
साथ ही जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ सभी अस्पतालों में इससे संबंधित बैनर-पोस्टर का अधिष्ठापन करने का निदेश दिया गया ताकि सड़क दुर्घटना के गोल्डेन पिरियड के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को बिना पुछताछ किये पुरस्कृत किया जा सके। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई करने की बात कही, ताकि अन्य लोग भी इससे सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कांति, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता विधुत, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, एनएचएआई के प्रतिनिधि एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...