Jharkhand

बीससूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

बैठक से गायब रहे कई विभाग कर्मियों को किया गया शोकॉज

बैठक में पीएचईडी, बिजली विभाग, पुलिस एवं वन विभाग के कर्मियों की अनुपस्थिति से नाराजगी

कटकमसांडी (हजारीबाग) गुरूवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीससूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष सरयू यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में अबुआ आवास, मनरेगा, रोमी में 15वें वित्त की राशि के गबन, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों के नामांकन, शिक्षा विभाग में आए राशि के आवंटन, कृषि विभाग के ऋण माफी, नए केसीसी व कृषि उपकरण वितरण पर चर्चा व बहस के साथ साथ उक्त योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में रोमी से पगमिल तक एलएनटी द्वारा बिछाए जा रहे पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से राहगीरों को हो रही परेशानियों को लेकर पीएचईडी को आगाह करने एवं मिट्टी फिलिंग कराने एवं विभाग को संवेदक पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी गई। बैठक में बताया गया कि एलएनटी कंपनी द्वारा कालीकरण सड़क को जेसीबी मशीन से उखाड़कर पाइप बिछाया जा रहा है और गड्ढे को ज्यों के त्यों छोड़ दिया जा रहा है। बारिश में रोमी से इंद्रपुरी भाया पेलावल आजादनगर तक खोदे गए सड़क व गड्ढे के कारण लोगों व वाहनों के आवाजाही में फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में रोमी पंचायत के स्वयंसेवक राजेश ठाकुर द्वारा अबुआ आवास में हेरफेर कर अपने पत्नी व सम्बन्धियों के नाम जोड़ने एवं नव प्राथमिक विद्यालय में 15वें वित की राशि से लाइब्रेरी व ओपन जिम के नाम पर पंचायत सचिव, मुखिया व संवेदक द्वारा दो लाख 98 हजार की राशि का बंदरबांट करने का मामला छाया रहा। मौके पर सीओ सह बीडीओ सविता सिंह ने मामले को गंभीरता से जांच कर दोषियो पर कार्रवाई की बात कही। इधर बीससूत्री की बैठक में हमेशा अनुपस्थित रहने वाले विभागकर्मियों पर शोकॉज कराने की बात कही गई। बैठक में बताया गया कि बिजली विभाग, पीएचईडी, वन एवं पुलिस विभाग से आज तक एक भी अधिकारी व कर्मियों का बैठक में शामिल नही होना शर्मनाक बात है। बैठक में सीओ सह बीडीओ सविता सिंह, प्रभारी चिकित्सक डॉ. भूषण राणा, बीएओ अनिराम महतो, बीटीएम अनिकेत टुडुवार, बीपीओ गजाला परवीन, बीससूत्री अध्यक्ष सरयू यादव, उपाध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, 15सूत्री सदस्य नईम राही, सदस्य बाबर अंसारी, रामानुज सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...