BreakingCrimeJharkhand

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा पति की मौत पत्नी घायल,रेफर

Share
Share
Khabar365news

रफ्तार का कहर ने हंसता खेलता परिवार को किया नष्टनाबूद

रौंद कर सिंहवाहिनी बस समेत चालक हुआ फरार, हफुआ में बरामद

सिमरिया : थाना क्षेत्र के देलहो घाटी में तेज रफ्तार सिंहवाहिनी बस ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे पति का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। मृत पति और घायल पत्नी को राहगीरों ने एंबुलेंस 108 की मदद से रेफरल अस्पताल सिमरिया लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल महिला को इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दीपक पाठक अपनी पत्नी रंभा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर टंडवा से चतरा की ओर जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से सिंहवाहिनी बस भी सिमरिया से चतरा की ओर ही जा रही थी। इसी दौरान देल्हो घाटी में तेज रफ्तार होने के कारण बस ड्राइवर बस को संतुलित नहीं कर पाया जिससे बस जाकर बाइक में टकरा मार दिया। बाइक में तेजी गति से टक्कर लगने के कारण बाइक पर सवार दोनों पति-पत्नी बाइक से जमीन पर गिर गया और बस का टायर मृतक के सर पर चढ़ गया। जहां घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। जानकारी के अनुशार मृत 30 वर्षीय दीपक पाठक चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मिशिरडीह गांव का रहने वाला था। सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेकर थाना ले आई है वहीं मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया हैं । इस तरह दुर्घटना से एक हंसता खेलता परिवार बस ने बिखेर दिया है।साथ हीं अग्रेतर करवाई के लिए सिमरिया पुलिस लगी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...