Jharkhand

20 दिनों से बिना बिजली के परेशान थे लोग, मुन्ना सिंह ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा कर दिलवाई राहत

Share
Share
Khabar365news

12 जुलाई, 2024, बेस पंचायत, हजारीबाग: आज कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत, नया टोंगरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बिजली विभाग की मदद से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। यहाँ के ग्रामीण पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिना बिजली के अंधेरे में जीवन बिता रहे थे। लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से कई जन प्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे थे, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब इस समस्या की जानकारी टीम मुन्ना सिंह के निजी प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को हुई, तब मुन्ना जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के सहयोग से यह नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। इसके परिणामस्वरूप, नया टोंगरी के ग्रामीणों को अब नियमित बिजली आपूर्ति प्राप्त हो सकेगी और उनका अंधकारमय जीवन समाप्त होगा। स्थानीय लोगों ने मुन्ना सिंह जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है, और उन्होंने मुन्ना सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मुन्ना जी ने आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” मुख्य रूप से उपस्थित काजू कुमार राम,सहदेव भुईयां, राजु राम।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...