Jharkhand

जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

पलाश JSLPS के द्वारा लोहरदगा पेसरार एवं सेन्हा प्रखंड के आजीविका कृषक मित्र का पांच दिवसीय पुर्नजीवित खेती का प्रशिक्षण दिव्या पैलेस , लोहरदगा में किया गया । जिसमे सभी आजीविका कृषक मित्र को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए , जैविक खाद एवं दवा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया | प्रशिक्षण का उद्देश्य , पूरे लोहरदगा जिला में किसानों को जैविक विधि से खेती को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र किस्को – लोहरदगा के वैज्ञानिक डॉ हेमंत कुमार पांडे ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर किसानों को जागरूक करने के बारे में तथा प्राकृतिक खेती के महत्व् के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में पलाश (JSLPS) की ओर से जिला आजीविका प्रबंधक रूपेश राम , प्रदान संस्था के टीम कॉर्डिनेटर Md.फहद खान एवम् रिसोर्स पर्सन सपना कुमारी, गोल्डन राज , सेन्हा के BLLC सज्जाद अंसारी , BPO सुनिल रजक , कार्तिक भगत सहित आजीविका कृषक मित्र कविता देवी , ऐरन टोप्पो सरमिला एक्का, शिला उरांव , संगीता भगत, देवंती कुमारी, सोसन देवी, सुषमा कुमारी, कमला देवी , निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...