Jharkhand

मुहर्रम पर्व को लेकर कटकमसांडी थाने में शांति समिति की बैठक–शांतिपूर्ण माहौल मे निकालें जुलूस–सीओ सविता सिंह

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी, (हजारीबाग)शुक्रवार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाए जाने को लेकर सीओ सविता सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उन्होने उपस्थित लोगो से कहा कि मुहर्रम पर्व को सलीके से अपने धर्म के मुताबिक मनाएं और शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकालकर प्रेम व भाईचारगी का संदेश दें। और किसी भी अनहोनी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें। साथ ही कानून को अपने हाथों मे लेने से परहेज करें। उन्होने जुलूस मार्ग पर आने वाले परेशानियों की जानकारी लेकर समाधान की बात कही। मौके पर थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह ने कहा कि पर्व व जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर पोस्ट करने से बचें और निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालें। बैठक में एसआई बिराज कुजूर, एसआई संजय जेम्स मिंज, एसआई मनोज कुमार, एसआई फिलिप बारला, एएसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई देवेंद्र कुमार सिन्हा, दिलचंद पासवान सहित मुखिया दिलीप कुमार पासवान, सदर मिन्हाज खान, पंसस प्रतिनिधि शंभु पासवान, मुखिया प्रतिनिधि झमन सिंह भोक्ता, सदर मो. वाहिद साहब, मुमताज शाह आलम, इस्लाम खान, हैदर आजाद, राजा खान, मो. जलील, शहादत हुसैन, मो. बदरुद्दीन खान, परमेश्वर सिंह भोक्ता आदि दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजन उपस्थित थे। बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने की अपील की गई। बैठक में ढौठवा, आराभुसाई, रेबर, डांटो, कटकमसांडी, डांड़, लुपुंग, सुलमी, नवादा आदि क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

राज्य सरकार का बजट है खोदा पहाड़ निकला चुहिया वाला- पंकज गुप्ता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, अरूप चटर्जी–दीपक बिरुवा में तकरार

Khabar365newsविधायक अरुप चटर्जी के सवाल के जवाब में सरकार ने धनबाद में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने DC को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsजामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ...