CrimeJharkhand

एनजीटी के प्रतिबंधों के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा है करोड़ों का बालू व्यवसाय

Share
Share
Khabar365news

देवघर :जिले में बालू के खनन पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद यहां लाखों रुपए का बालू का धंधा बेखौफ चल रहा है। दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर खनन विभाग ने जिले के सभी नदी घाटों से बालू के उठाव पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके जिले में नदी घाट से अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है। बालू व्यवसाय में जुड़े लोग रात के अंधेरे में नदी से अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टर पर लोड कर देते हैं और देर रात ही बिक्री के लिए भेज देते हैं। ऐसा नहीं है कि रात के अंधेरे में चल रहे बालू के काले धंधे से विभाग व पुलिस पूरी तरह से बेखबर है। लेकिन हालात की जटिलता के आगे कई ऐसे प्रमुख कारक हैं,जिससे जिले में लाखों का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है।

रोक का बहाना बनाकर मनमानी कीमतों पर हो रही बालू की बिक्री
जिले के सभी बालू घाटों से बालू के अवैध तरीके से खनन का खेल जारी है। रोक का बहाना बनाकर बालू व्यवसायी से जुड़े लोग ग्रामीण एवं बाजार में इन दिनों मनमानी कीमत पर बालू की बिक्री कर रहे हैं। मजबूरी में लोग बालू खरीद भी रहे हैं। बालू व्यवसाय से जुड़े लोग नदी से अवैध बालू का उत्खनन कर बिना चालान के ही बालू की बिक्री कर रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये का नुकसान भी हो रहा है।इतना ही नहीं अजय नदी जो सरवां और सारठ क्षेत्र से बालू उठाव कर मुख्य मार्ग होते हुए सोनारायठाड़ी क्षेत्र मे उँची कीमतों मे खपाते है। लेकिन प्रशासन बेखबर है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...