Jharkhand

प्रखंड में शिक्षक प्रशिक्षण की शुरुआत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले में झारखण्ड राज्य शिक्षा परियोजना और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से ‘बुनियादी साक्षरता सुढृढीकरण कार्यक्रम’ के अंतर्गत 2 दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारम्भ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पेलावल [हिंदी] में किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महोदय पंकज कुमार गुप्ता जी द्वारा कटकमदाग में अकादमिक रूप से संबलन देने, निपुण भारत मिशन के साक्षरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के की आवश्यकता और विभागीय और रूम टू रीड द्वारा किये जा रहे सराहनीय प्रयासों को उल्लेख कियाl आगामी दिनों में कक्षा-1st और 2nd में FLN किट और तमाम सहायक सामग्रियों, रीडिंग कोर्नर का उपयोग होना सुनिश्चित होl
प्रखंड साधन सेवी नाज़ परवीन और राजेश अग्रवाल जी ने बताया कि दो चरणों में आयोजित होने वाले दोनों प्रशिक्षणों में 53 विद्यालयों के हिंदी भाषा शिक्षण करवाने वाले शिक्षकगण प्रतिभाग कर रहे हैंl दक्ष प्रशिक्षकों के द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता के सभी घटकों, मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता, वर्ण ज्ञान, शब्द भंडार, धारा प्रवाह पठन, समझ, लेखन और स्वतंत्र पठन समय पर विस्तार से समझ बनाने का कार्य किया जाना नियोजित हैl । दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने, घटकों को स्कैफोल्डिंग द्वारा विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि वे निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रमा पाठक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता जी ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखे गए अभ्यासों, स्केफोल्डिंग की प्रक्रिया के अनुसार भाषा की कक्षा का संचालन करने का निर्देश दियाl साथ ही FLN किट और सभी सहायक सामग्री [ शिक्षक संदर्शिका, नई किरण, प्राईमर कार्ड, पुस्तकालय की पुस्तकें] का उपयोग करने, रूटीन के अनुसार पुस्तकालय कालांश में पठन गतिविधियों को संचालित करने का निर्देश दियाl सभी संकुल साधन सेवियों ने अपने कक्षा-कक्ष अवलोकन के अनुभव व आगामी दिनों के लिए अपेक्षित बेहतरी के प्रयासों पर चर्चा कीl रूम टू रीड से सुशांति प्रधान और मीना प्रजापत ने ब्लॉक में अकादमिक गुणवत्ता के प्रयासो में इस प्रशिक्षण को आवश्यक बतायाl दक्ष प्रशिक्षकों की भूमिका में श्री महेंद्र प्रताप , श्री पंकज कुमार सिंह, मो0 शमीम जावेद और मो0 मजहर जी रहेl विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रवीण कुमार जी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआl

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...