Jharkhand

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड नं 23 कदमा का किया सघन दौरा, लोगों की समस्याओं से हुई रूबरू

Share
Share
Khabar365news

जन चौपाल एवं संकलन कैंप लगाकर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की दिया जानकारी

सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है, आपके हर समास्याओं की निवारण करूँ यही मेरी प्रयास है : शेफाली गुप्ता

सदर विधानसभा के नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड नं 23 कदमा में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को सघन दौरा किया। लोगों से मिलकर जनसमस्याओं से रूबरू हुई। इस दौरान कदमा पोस्ट ऑफिस के निकट देवी मंडप में जन चौपाल एवं संकलन कैंप लगाकर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दिया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनाओं की जानकारी दिया। इस अवसर पर राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं विधवा पेंशन सहित कई जनसमस्याएं सुनी। केंद्रीय योजनाओं से संबंधित समास्याओं पर जल्द समाधान करने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। इस दौरान अन्य मुलभुत समास्याओं की निराकरण में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कदमा वासियों ने जरूरतमंदों की समास्याओं से रूबरू होने के लिए भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता का आभार जताया।

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कदमा वासियों को संबोधित कर कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। आपके हर समास्याओं की निवारण करूँ यही मेरी प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। हमारी टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। हमारी इस पहल से वास्तव मे जरूरतमंद कई परिवारे केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित भी हो चुके हैं। भविष्य में भी यह प्रयास लगातार जारी रहेगी। मौके पर विशेष रूप से पूर्व उपप्रमुख अर्चना सिंह, सुबोध ओझा, अशोक शुक्ला, रानी शुक्ला, अमन शुक्ला, छोटन सिंह, अशोक शुक्ला, राकेश दुबे, प्रमोद ओझा, प्रेमजित सिंह, पूनम जायसवाल एवं प्रियंका कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...