Home Jharkhand लोहरदगा उपयुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना समिति के कार्यकारिणी बैठक हुआ आयोजित
Jharkhand

लोहरदगा उपयुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना समिति के कार्यकारिणी बैठक हुआ आयोजित

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला योजना समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं, एसएसीए से नई ली गई योजनाएं और नीति आयोग द्वारा प्रदत्त पुरस्कार राशि से ली गई योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। एससीए की नई योजनाओं में पेशरार में कालीन बुनाई प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने व उत्पादन करने के लिए जेएसएलपीएस की महिला स्वयंसहायता समूह को प्रशिक्षण दिये जाने का निदेश चयनित एजेंसी को दिया गया। किस्को के तिसिया में ब्रिकेटिंग प्लांट में उत्पादन व संचालन हेतु बनाये गये समिति की मॉनिटरिंग करने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही, 10 दिन के अंदर प्लांट में संधारित पत्तों का ब्रिकेटिंग के रूप में उत्पादन प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। किस्को प्रखण्ड में दोना-पत्तल उद्योग में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के लिए कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, लोहरदगा से समन्वय करने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। कुडू प्रखण्ड के कौआखाप में सरसो तेल उत्पादन प्लांट में विद्युत कनेक्शन के लिए संबंधित उत्पादन समिति की ओर से प्रस्ताव अगले पांच दिनों के अंदर कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल लोहरदगा को भेजे जाने का निदेश दिया गया। प्रखण्ड कार्यालय परिसर किस्को में पूर्व संचालित औद्योगिक सिलाई केंद्र के दोनों यूनिट के लिए लिए अनापत्ति पत्र दिये जाने पर सहमति बनी। जिला के मोटरसाईकिल एवं रिपेयेरिंट ट्रेड, सीएनसी ऑपरेटर के प्रशिक्षण के लिए भेजे गये युवक-युवतियों और उनमें से नियोजन की समीक्षा की गई। बांस हस्तशिल्प उद्योग केे बाजार के लिए उन उत्पादों को पलाश मार्ट में उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निदेश डीपीएम, जेएसएलपीएस को दिये गये। जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को कम्प्यूटर प्रशिक्षण में इंटर्नशिप का कार्यक्रम भी शामिल किये जाने का निदेश दिया गया। प्रखण्डों में पुस्तकालयों का संचालन 10 दिन के अंदर प्रारंभ किये जाने का निदेश आइटीडीए परियोजना निदेश को दिया गया।
नीति आयोग के पुरस्कार राशि से चयनित योजनाओं मिल्क एण्ड डेयरी प्रोडक्शन यूनिट के लिए प्रक्रिया पूरी करने का निदेश जिला गव्य विकास पदाधिकारी को दिया गया। बीएस कॉलेज में ई-लाईब्रेरी में क्रय किये गये उपकरणों को 10 दिनों के अंदर अधिष्ठापित किये जाने का निदेश दिया गया। कुडू और सदर प्रखण्ड में बन रहे दीदी कैफे के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। किस्को प्रखण्ड में अनुसूचित जनजाति के हॉस्टल का जीर्णोद्वार, नया हॉस्टल का निर्माण व अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी अरूण सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आकाश सिंह, एडीपीओ अभिनीत सूरज, सभी कार्यपालक अभियंता, पीपीआइए फेलो हेमलता बजाज समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...