Jharkhand

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से आज से होगा खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट – 2024 का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ में शामिल होने का सादर किया आमंत्रित

सदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेल प्रतिभा को बढावा देने के उद्देश्य तथा युवाओं की मांग पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से आज 04 अगस्त 2024 दिन रविवार को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट – 2024 का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ स्थान कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के कई वरीय पदाधिकारीगण तथा हजारीबाग सांसद माननीय मनीष जायसवाल शामिल होकर शुभारंभ करेंगे। यह टुर्नामेंट सदर विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानो पर आयोजित होगा।कटकमदाग प्रखण्ड, कटकमसांडी प्रखण्ड, दारू प्रखण्ड एवं कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग ( सदर प्रखण्ड ) में आयोजित होगा। जिसकी शुरुआत हजारीबाग कर्जन ग्राउंड से होगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत की टीमे इसमें हिस्सा लेंगी। इस टुर्नामेंट में लडकियों की टीम भी शामिल रहेगी तथा कुल लगभग 75 पंचायत की फुटबॉल टीमें टुर्नामेंट में शामिल रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने समस्त सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट – 2024 के शुभारंभ में शामिल होने का सादर आमंत्रित किया हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...