Jharkhand

पगमिल रोड पर जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने लिया जायज़ा, अधिकारियों से जल्द करेंगे कार्रवाई की अपील

Share
Share
Khabar365news

मुन्ना सिंह जी के आश्वासन के बाद समाजसेवी संजर मलिक और स्थानीय निवासियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

हजारीबाग, 19 अगस्त: आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने पगमिल रोड स्थित हासमियां कॉलोनी का दौरा किया, जहां स्थानीय निवासी गंदे पानी के जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मौके पर समाजसेवी संजर मलिक भी मौजूद थे, जिन्होंने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ गंदे पानी में लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। संजर मलिक ने नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन के सामने स्थानीय लोगों की पीड़ा को उजागर करने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया।

पगमिल रोड, जो हजारीबाग, कटकमसाड़ी, और चतरा के बीच का मुख्य मार्ग है, इस बरसात में तालाब या नदी जैसा बन चुका है। इसके कारण आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से पगमिल के निवासियों को, जिनके घरों और दुकानों में पानी भर रहा है।

इस स्थिति की जानकारी मिलते ही, मुन्ना सिंह जी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाजसेवी संजर मलिक और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और समस्या की गंभीरता को समझा। मुन्ना सिंह जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशासन से तुरंत मुलाकात करेंगे।

मुन्ना सिंह जी के आश्वासन के बाद समाजसेवी संजर मलिक और स्थानीय निवासियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। स्थानीय लोगों ने अपने घरों में पानी भरने की समस्या और अन्य कठिनाइयों को लेकर मुन्ना सिंह जी से अपनी पीड़ा साझा की।

मुन्ना सिंह जी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...