Hazaribagh

हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग जिले के ट्रैफिक व्यवस्था पर अपनी गहरी चिंता जताई

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के संस्थापक एवं पूर्व वित्त विदेश मंत्री भारत सरकार सह हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग जिले के ट्रैफिक व्यवस्था पर अपनी गहरी चिंता जताते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक और हजारीबाग के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से आग्रह किया कि जिले में बिगड़ती जा रही ट्रैफिक व्यवस्था को अभिलंब दुरुस्त किया जाए। जिससे जनता को राहत महसूस हो। साथ ही उन्होंने वैसे अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह अपने नाबालीग बच्चों को वाहन चलाने के लिए उपलब्ध नहीं करवाए, आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं में उन बच्चों की जान जा रही है, साथ ही आने-जाने वाले राहगीर भी दुर्घटना का शिकार बनकर बेवजह अपनी जान गवा रहे हैं। इस पर सख्ती से जांच करते हुए बिना समुचित कागजात के कोई भी व्यक्ति बाहर ना चलाएं इसकी गहनता पूर्वक जांच किया जाए। जिससे आम नागरिकों के जान माल की रक्षा हो सके। इसके साथ ही श्री सिन्हा ने पदाधिकारी से आग्रह किया कि उचित पार्किंग की व्यवस्था भी किया जाए, जिससे आम लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। उक्त जानकारी अटल विचार मंच की मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...