JharkhandRanchi

बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा आज13 जनवरी,शुक्रवार को रात 9.30 बजे साँझी लोहड़ी का आयोजन किया गया.

Share
Share
Khabar365news


बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा आज कृष्णा नगर कॉलोनी,रातु रोड में गुरुद्वारा मंदिर चौक पर रात 9:30 बजेे लोहड़ी का पूजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राँची लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संजय सेठ,राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांजी तथा राँची विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सी.पी सिंह ने संयुक्त रूप से लोहड़ी प्रज्वलित की.लोहड़ी प्रज्वलन के साथ ही महिलाओं द्वारा लोहड़ी का गीत ‘ सूंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा…’ गाया गया और ढोल की थाप में भांगड़ा किया गया.

मौके पर समाज के मुखी राधेश्याम किंगर,गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल,सचिव अर्जुन देव मिढ़ा,मनीष मिढ़ा,हरविंदर सिंह बेदी,श्री राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष मनोहर लाल जसूजा एवं सचिव केसर पपनेजा एवं नंदकिशोर अरोड़ा उपस्थित थे.संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.


लोहड़ी पूजने के लिए लकड़ी रेवड़ी और फुल्ला प्रसाद संस्था द्वारा ही कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराया गया .समाज के संरक्षक डॉ सतीश मिढ़ा,अध्यक्ष ललित किंगर एवं सचिव अश्विनी सुखिजा ने लोगों को लोहड़ी त्योहार की शुभकामनाएं दी. समाज के सभी लोगों ने इस खुशियों के त्योहार में सपरिवार शामिल होकर लोहड़ी पूजन किया.
मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि इस मौके पर समाज के भूषित सरदाना,वंशिता अरोड़ा,अनिशा अरोड़ा,ऐश्वर्या तलेजा,को राहुल-निखिल एकेडमिक अवार्ड दिया गया.
आज के इस कार्यक्रम में गोपाल दास सरदाना,नारायण दास अरोड़ा,भगवान सिंह बेदी,ओम प्रकाश बरेजा,प्रो0 मनोहर लाल मिढ़ा,वेद प्रकाश मिढ़ा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,अंचल किंगर,नरेश पपनेजा,किशोर पपनेजा,कवलजीत मिढ़ा,मुकेश बजाज,आशीष दुआ,प्रमोद चुचरा,अमरजीत बेदी,महेश कुक्कड़, राकेश बरेजा,कामराज खत्री,सोनू पपनेजा,मोहन खीरबाट,जितेंद्र मुंजाल,कमलेश मिढ़ा,बिमला किंगर,गीता कटारिया,रवि सोनी,मनीषा मिढ़ा,शीतल मुंजाल,ऋचा मिढ़ा,कंचन काठपाल,ज्योति मिढ़ा,आशा खत्री,सिम्मी पपनेजा समेत अन्य शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...