Hazaribagh

बड़कागांव में कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के जनसंपर्क अभियान में उमड़ी भारी भीड़

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव– महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने बड़कगांव प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चेपा कला, जुगरा, डाड़ीकला, सिंदुआरी, सोनबरसा, सिकरी, सिरमा में स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान महागठबंधन प्रत्याशी को भारी समर्थन देखने को मिला।

अंबा प्रसाद ने जनसंपर्क के माध्यम से 5 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उपलब्धियां गिनाई और लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने पंचायतों में जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में उनकी सरकार ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान अंबा प्रसाद के साथ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क करने, और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “हमारी जीत तभी संभव है जब हम एकजुट होकर काम करें और हर मतदाता तक पहुंचें। हमने हर वर्ग के मुद्दों को सुलझाने का पूरा प्रयास किया है।

जनसंपर्क के दौरान अंबा प्रसाद को क्षेत्रवासियों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने उनकी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा, “आपका यह समर्थन ही हमारी ताकत है। मैं आपके साथ मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए तत्पर हूँ।”

इस जनसंपर्क अभियान के अंत में अंबा प्रसाद ने सभी से अपील की कि वे आगामी चुनावों में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा, “आपका वोट हमारी सेवा और आपके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आइए, हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करें और बड़कगांव के विकास को नई दिशा दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...