JharkhandRanchi

दहेज लेना व देना कानूनन अपराध : प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

Share
Share
Khabar365news


 एमएसीटी एक्ट- 1988, दहेज प्रथा कानून-1961 एवं बाल विवाह अधिनियम -2006 की जानकारी श्री प्रवीण ने दी।
 14 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गयी।
रांची : झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में अनगड़ा़ पंचायत भवन में डालसा के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी प्रदीप बड़ाईक, मालती कुमारी, तारा मिंज, शिला देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
एलएडीसी चीफ राजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर फोकस किये और कहा कि नशा न करें, नशा से धन और स्वस्थ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह के रोकथाम के विषय पर बताया एवं बाल विवाह अधिनियम-2006 कानून की जानकारी लोगों को दी। श्री सिन्हा ने मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित या पीड़िता मुआवजा के लिए डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते है। पीड़िता अगर महिला हो तो केस लड़ने के लिए डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी दिया जाता है। दहेज प्रथा कानून-1961 के बारे में विस्तार से बताये और कहा कि दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है, इसमें सजा भी होती है। एमएसीटी एक्ट-1988 के बारे में जानकारी दी गयी। श्री प्रवीण ने 14 दिसम्बर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी साझा की कहा कि वादकारी उक्त तिथि को आकर वादों का निस्तारण करा सकते है।
मालती कुमारी एवं तारा मिंज ने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की जानकारी दी। पीएलवी शीला देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड की जानकारी दी और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं।
ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। लोक अदालत की सफलता के लिए अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराने पर प्रकाश डाला। मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...