Jharkhand

ठंड ने तोड़ दी शादीः वरमाला के बाद दूल्हा हो गया बेहोश, दुल्हन ने शादी के किया इंकार

Share
Share
Khabar365news


देवघरः जिले के घोरमारा में एक अजीबो-गरीब घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के दौरान दूल्हा अचानक से बेहोश हो गया तो दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया।
मामला घोरमारा के सुखाड़ी मंडल गार्डन में हुए शादी समारोह के दौरान की है, जहां देवघर के घोरमारा के रहने वाले अनुज कुमार की शादी भागलपुर की रहने वाली एक युवती से हो रही थी। बारात बड़े धूमधाम से सुखाड़ी मंडल गार्डन पहुंची। वरमाला का आयोजन बहुत ही उत्साह के साथ खुले आसमान के नीचे संपन्न हुआ। बरमाला के बाद शादी के अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक दूल्हा ठंड से कांपते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पास के एक कमरे में ले जाया गया और एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया।
चिकित्सक ने बताया कि दूल्हा सुबह से खाली पेट था और ठंड लगने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान दूल्हे को इंजेक्शन लगाया गया और करीब डेढ़ घंटे बाद उसे होश आया। दूल्हे के होश में आने के बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू करने की तैयारी हुई, लेकिन इस बीच दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि दूल्हे में किसी गंभीर बीमारी का संदेह है, और वह ऐसी स्थिति में यह रिश्ता नहीं निभा सकती। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।
शादी टूटने की स्थिति में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो सुबह 5 बजे तक चला। सूचना पाकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। अंततः दूल्हा बिना दुल्हन के वापस घोरमारा लौट गया और दुल्हन अपने घर भागलपुर चली गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...