BreakingCrimeJharkhand

स्कूल से लौट रही नाबालिग के साथ तीन लड़कों ने की दरिंदगी

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह | राजधानी रांची में स्कूली छात्राओं के साथ अन्य लड़कियों की छेड़खानी की घटनाओं की बाढ़-सी आयी हुई है। अभी मंगलवार को जोनल आईजी अखिलेश झा ने छेड़खानी मामलों में लापरवाही बरतने के लिए 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। राजधानी रांची ही नहीं, झारखंड के दूसरे हिस्सों में भी लड़कियों से बदसलूकी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन गिरिडीह से जो खबर आ रही है, वह दिल को दहलाने वाली है। एक 15 साल की नाबालिग से कुछ लड़कों ने ना सिर्फ हैवानियत की, बल्कि उसे बेहोश हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

यह दिल को दहलाने वाली घटना गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में हुई है। जहां सोमवार शाम यह हैवानियत की गयी। तीन लड़कों ने स्कूल से लौट रही इस नाबालिग को घात लगाकर अगवा किया। फिर उसके साथ हैवानियत की। चानो निवासी सिकंद सिंह तथा उसके दो दोस्तों ने नाबालिग को अगवा कर यह दुष्कर्म किया है।

दुष्कर्म की घटना के बाद वह सड़क के किनारे बेहोश मिली थी। देर होने पर खोज में निकले परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने छापामारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी दो की तलाश पुलिस कर रही है। नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...