हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Share
Share
Khabar365news


थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत


गिद्दी। गिद्दी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी 24 वर्षीय जयपाल मांझी, पिता स्वर्गीय फूलचंद मांझी, के गुमशुदा होने की सूचना मिलने के बाद गिद्दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे महज कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को जयपाल मांझी बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों द्वारा गिद्दी थाना में गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया। बताया गया कि जयपाल मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने तत्काल सक्रियता दिखाई और पुलिस टीम को युवक की तलाश में लगाया। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के फलस्वरूप 28 सितंबर को रामगढ़-रांची रोड से जयपाल मांझी को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
युवक के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
गुमशुदा व्यक्ति की सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर सकुशल बरामदगी पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली को दर्शाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...

हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...