Jharkhand

Palamu: कोयला लोड मालगाड़ी में लगी आग

Share
Share
Khabar365news

Palamu पलामू : कोयला लोड मालगाड़ी में आग लग गयी. यह हादसा बुधवार की सुबह पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-डेहरी आनसोन रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर हुई. जहां एक मालगाड़ी के सातवें डिब्बे में आग लग गयी. घटना को देख ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना मालगाड़ी चालक को दी. इसके बाद तत्काल ट्रेन को रोक दिया गया और स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी. आग कैसे लगी है, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. लेकिन अगर समय रहते आग को नहीं बुझाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. क्योंकि ट्रेन में कोयला लदा हुआ था और आग धीरे-धीरे ट्रेन के सभी डिब्बे में आग फैल सकती थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...