Home Hazaribagh पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में आइसक्रीम फैक्ट्री का निर्माण हो बंद , पूरे मामले की हो जांच _ सुरजीत नागवाला
Hazaribagh

पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में आइसक्रीम फैक्ट्री का निर्माण हो बंद , पूरे मामले की हो जांच _ सुरजीत नागवाला

Share
Share


हजारीबाग पुलिस लाइन के भीतर आवासीय परिसर के नजदीक आइसक्रीम फैक्ट्री का निर्माण खाता संख्या20, प्लॉट 837, रखवा 6 डिसमिल,थाना संख्या 136, महाल नूरा, में बिना नियम कानून के किया जा रहा है जिसकी सूचना पूर्व में भी पत्रांक संख्या 117 / 24, 9/9 2024 को उपायुक्त हजारीबाग को दी गई थी लेकिन उसके बावजूद आज भी आइसक्रीम फैक्ट्री बनाने का काम जारी है। बताते चले की उक्त जमीन का रकबा 6 डिसमिल है जबकि उसमें 8 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण किया गया है जिसमें दो डिसमिल जमीन बिल्कुल ही अवैध है, साथ ही साथ किसी भी आवासीय परिसर में किसी भी तरह के आइसक्रीम फैक्ट्री जैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान का खुलना न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। इस मामले में पूर्व में भी सभी तरह की जांच के लिए आगरा किया गया था लेकिन उसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और विभागीय पदाधिकारी की मिली भगत से आइसक्रीम फैक्ट्री बनाने का कार्य निरंतर जारी है, जिसके कारण वहां के निवासियों में बहुत रोष है, इस मामले को लेकर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरजीत नागवाला ने पूर्व में उपायुक्त से पत्र लिखकर पूरे मामले को लेकर जांच करने को आग्रह किया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...