Home Jharkhand Jharkhand में आदिवासियों के अधिकार खतरे में : भाजपा
Jharkhand

Jharkhand में आदिवासियों के अधिकार खतरे में : भाजपा

Share
Share

Ranchi रांची : प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में आदिवासियों के अधिकार खतरे में है. पाकुड़ में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण जारी है. माझी-पहाड़िया समुदाय का आरोप है कि मेला के बहाने कब्जे की साजिश की जा रही है. सरकार और प्रशासन मौन क्यों है. भाजपा ने सवाल खड़ा करते हुए आगे लिखा है कि क्या आदिवासी अपनी ही जमीन पर पराये बन जायेंगे? सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने में प्रशासन विफल क्यों है. हेमंत सरकार से सवाल किया गया कि आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा कब होगी? अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई कब होगी? प्रदेश भाजपा ने एक्स पर आगे लिखा कि झारखंड के आदिवासियों का हक छीना नहीं जा सकता. हेमंत सोरेन आपकी चुप्पी, उनकी हिम्मत बढ़ा रही है! जनता सवाल पूछे, सरकार जवाब दे!

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...