Jharkhand

Ranchi: अस्पताल ने गरीबों का किया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : शालिनी अस्पताल और उषा मार्टिन फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन आयोजित किया गया और ऑपरेशन के बाद उन लोगों के बीच चश्मे भी वितरित किए गए. अब तक 300 से अधिक ग्रामीणों का ऑपरेशन किया जा चुका है. यह कार्यक्रम शालिनी अस्पताल के सौजन्य से रूक्का में चलाया गया है, जो अगले मार्च तक जारी रहेगा. इस अभियान में “साइट सेवर इंडिया” के सहयोग से उच्च गुणवत्ता वाले लेंस प्रत्यारोपण का कार्य भी

उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि कंपनी के माध्यम से गांव-गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों में आंखों से संबंधित समस्याओं का इलाज किया जाता है और डॉ. की सलाह के बाद ऑपरेशन और चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.शालिनी अस्पताल के वरीय प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि ओरमांझी, कांके, अनगड़ा और नामकुम ब्लॉकों के गांवों में निःशुल्क आंख जांच शिविर लगाए जा रहे हैं और जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. मृदुला कच्छप ने बताया कि अस्पताल के माध्यम से कम खर्च में सामान्य प्रसव और ऑपरेशन की सुविधा भी दी जा रही है. अस्पताल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक उचित चिकित्सा सेवा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन और जनरल फिजिशियन उपलब्ध हैं. साथ ही आईसीयू, आधुनिक मशीनों, पैथोलॉजी और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.कार्यक्रम में विजेंद्र कुमार दास, नेत्र विभाग से मुकेश कुमार और भारती कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...