Home Jharkhand Ranchi: अगले 24 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान
Jharkhand

Ranchi: अगले 24 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान

Share
Share

Ranchiरांची : झारखंड में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, साल के अंत और नए साल की शुरुआत में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है. अगले 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. इस दौरान सुबह में हल्का कोहरा रहने की संभावना है, इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस सराइकेला में और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...