Jharkhand

Giridih: तिसरी व लोकाय पुलिस की कार्रवाई, 244 बोतल अवैध शराब लदी बोलेरो जब्त

Share
Share
Khabar365news

Giridih गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तिसरी व लोकाय थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब लदे बोलेरो वाहन को जब्त किया है. बोलेरो से 244 बोतल अवैध शराब बरामद की गई. मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब लेकर बोलेरो तिसरी, चंदौरी, लोकाय होते हुए बिहार जा रही थी. इसी दौरान तिसरी व लोकाय पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया. वाहन चालक भागने में सफल रहा

यह जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को तिसरी थाने में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर लोकाय-नयनपुर की पुलिस ने लोकाय में बैरिकेडिंग लगाई थी. शराब तस्कर पुलिस को देखते ही गाड़ी घुमाकर भागने लगे. इसके बाद लोकाय थाना प्रभारी ने तिसरी थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी. तत्पश्चात तिसरी पुलिस ने बघलरवा मोड़ के पास बोलेरो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन लेकर भाग निकला. पुलिस के वाहन का पीछा किया, यह देख चालक व बोलेरो में सवार लोग भंडारी रोड में वाहन छोड़कर भाग निकले. वाहन से रॉयल स्टैग ब्रांड की 244 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने गाड़ी के मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. छापेमारी दल में तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, लोकाय थाना प्रभारी अमित चौधरी समेत नीरज कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, बालगोविन्द कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...